Posts

Showing posts from 2021

जीव जनन कैसे करते हैं कक्षा 10 वीं विज्ञान नोट्स /How do organisms reproduce class 10 science important notes in hindi

Image
जीव जनन कैसे करते हैं। अध्याय 8 विज्ञान कक्षा 10 वीं जनन= जनन वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा सजीव अपने जैसे नए जीव उत्पन्न करते हैं। यह पृथ्वी पर जीवन की निरंतरता को बनाए रखने के लिये आवश्यक है।  1. कोशिका के केंद्रक में पाए जाने वाले गुणसूत्रों के DNA( डिआँक्सी राइबो  न्यूक्लीक अम्ल )के अणुओं मेंआनुवांशिक गुण होते हैं।  2. DNA  प्रतिकृति बनाता है तथा नई कोशिकाएं बनाता है। इससे कोशिकाओं में विभिन्नता उत्पन्न होती है यह नई कोशिकाएं समान है परंतु समरूप नहीं।  विभिन्नता का महत्व- (I) लंबे समय तक प्रजाति( स्पीशीज) की उत्तर जीविता बनाए रखने में उपयोगी। (II) जैव विकास का आधार।  प्रजनन के   प्रकार -           (I)  अलैंगिक प्रजनन          (II)  लैंगिक प्रजनन  । (I)  अलैंगिक  प्रजनन       1.एकल जीव नए जीव उत्पन्न करते हैं। 2. युग्मक का निर्माण नहीं होता है।   3.नया जीव पैतृक जीव के समान /समरूप होता है। 4. सतत् गुणन के लिए यह एक बहुत ही उपयोगी माध्यम है। 5...