Chemical reactions and equation solution first chapter of 10th class science/रासायनिक अभिक्रियाएं एवं समीकरण कक्षा 10वीं विज्ञान अभ्यास कार्य।

रासायनिक अभिक्रियाएं एवं समीकरण(chemical reactions and equation)प्रश्न-उत्तर।कक्षा 10वीं विज्ञान अध्याय 1 हिंदी माध्यम।

           ‌‌‌                         अभ्यास


                           
प्रश्न 1. नीचे दी गयी अभिक्रिया के संबंध में कौन सा कथन असत्य है?
2PbO(s) + C(s)          2Pb(s) + CO₂(g)
(a) सीसा अपचयित हो रहा है।
(b) कार्बन डाइऑक्साइड उपचयित हो रहा है।
(c) कार्बन  उपचयित हो रहा है।
(d) लेड ऑक्साइड अपचयित हो रहा है।
(I) (a) एवं (b)
(II) (a) एवं (c)
(III) (a),(b) एवं (c)
(IV) सभी।
उत्तर:-  (a) ×
            (b) × 
             (c) ✓
            (d) ✓
(I) सही उत्तर है।


प्रश्न 2.        Fe₂ O₃ + 2Al   Al₂O₃ + 2Fe
            ऊपर दी गयी अभिक्रिया किस प्रकार की है:
(a) संयोजन अभिक्रिया
(b) द्विविस्थापन अभिक्रिया
(c) वियोजन अभिक्रिया
(d) विस्थापन अभिक्रिया
उत्तर:- (d) विस्थापन अभिक्रिया।


प्रश्न 3. लौह- चूर्ण पर तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल डालने से क्या होता है? सही उत्तर पर निशान लगाइए।
(a) हाइड्रोजन गैस एवं आयरन क्लोराइड बनता  
                  है।
(b) क्लोरीन गैस एवं आयरन हाइड्रोक्साइड बनता है।
(c) कोई अभिक्रिया नहीं होती है।
(d) आयरन लवण एवं जल बनता है।
उत्तर:- (a) हाइड्रोजन गैस एवं आयरन क्लोराइड बनता है।


प्रश्न 4. संतुलित रासायनिक समीकरण क्या है? रासायनिक समीकरण को संतुलित करना क्यों आवश्यक है?
उत्तर:-  जिस रासायनिक अभिक्रिया के समीकरण के अभिकारकों तथा उत्पादों में प्रत्येक तत्व की परमाणु संख्या समान हो उसे संतुलित रासायनिक समीकरण कहते हैं।
रासायनिक समीकरण को संतुलित करना इसलिए आवश्यक है क्योंकि हमें द्रव्यमान संरक्षण के नियम (किसी भी रासायनिक अभिक्रिया में द्रव्यमान का न तो सृजन किया जा सकता और न ही विनाश।)
 का पालन करना पड़ता है।  


प्रश्न 5. निम्न कथनों को रासायनिक समीकरण के रूप में परिवर्तित कर उन्हें संतुलित कीजिए।
(a) नाइट्रोजन हाइड्रोजन गैस से संयोग करके अमोनिया बनाता है।
(b) हाइड्रोजन सल्फाइड गैस का वायु में दहन होने पर जल एवं सल्फर डाइऑक्साइड बनता है।
(c) एलुमिनियम सल्फेट के साथ अभिक्रिया कर बेरियम क्लोराइड, एलुमिनियम क्लोराइड एवं बेरियम सल्फेट का अवक्षेप देता है।
(d) पोटैशियम धातु जल के साथ अभिक्रिया करके पोटैशियम हाइड्रॉक्साइड एवं हाइड्रोजन गैस देती है।
उत्तर:- (a)  N₂(g) +  3H₂ (g)   ---→  2NH₃

(b)  2H₂S(g) + 3O₂(g)     -----→   2H₂O(l)  + 2SO₂(g)

(c)  Al₂(SO₄)₃ (aq)  +  3BaCl₂(aq)  ----→  2BaSO₄(s) + 2AlCl₃(aq)

(d)2K(s)  +  2H₂O(l)     -----→  2KOH(aq)  +  H₂(g)


प्रश्न 6. निम्न रासायनिक समीकरणों को संतुलित कीजिए:
(a) HNO₃  +  Ca(OH)₂  ---→  Ca(NO₃)₂ + H₂O
(b) NaOH  +  H₂SO₄    ---→ Na₂SO₄  + H₂O
(c) NaCl +  AgNO₃   -----→  AgCl  +  NaNO₃
(d) BaCl₂  +  H₂ SO₄   ----→ BaSO₄  +  HCl
उत्तर:- (a)  2HNO₃  +  Ca(OH)₂    -----→  Ca(NO₃)₂  +  2H₂O
(b) 2NaOH  +  H₂SO₄   -----→  Na₂SO₄  + H₂O
(c) NaCl  +  AgNO₃    -----→  AgCl  +  NaNO₃
(d) BaCl₂   +  H₂SO₄     -----→  BaSO₄  + 2HCl


प्रश्न 7. निम्न अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए:
(a) कैल्शियम हाइड्रोक्साइड + कार्बन डाइऑक्साइड  → कैल्शियम कार्बोनेट +जल  
(b) जिंक + सिल्वर नाइट्रेट → जिंक नाइट्रेट + सिल्वर 
(c) एलुमिनियम + कॉपर क्लोराइड  → एलुमिनियम क्लोराइड  + कॉपर 
(d) बेरियम क्लोराइड + पोटैशियम सल्फेट → बेरियम सल्फेट + पोटैशियम क्लोराइड  
उत्तर:- (a) CaOH  +  CO₂    ---→   CaCO₃  + H₂O
(b)     Zn  +  2AgNO₃     ----→  Zn(NO₃)₂ + 2Ag
(c)  2Al  +  3CuCl₂     ----→  2AlCl₃  + 3Cu
(d)   BaCl₂  +  K₂SO₄     -----→ BaSO₄   + 2KCl


प्रश्न 8. निम्न अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए एवं प्रत्येक अभिक्रिया का प्रकार बताइए।
(a) पोटैशियम ब्रोमाइड (aq) + बेरियम आयोडाइड    (aq)   →     पोटैशियम आयोडाइड (aq) + बेरियम ब्रोमाइड(s)
(b) जिंक कार्बोनेट(s)    →    जिंक ऑक्साइड (s) +  कार्बन डाइऑक्साइड (g)
(c) हाइड्रोजन(g)   +   क्लोरीन(g)     →  हाइड्रोजन क्लोराइड(g)
(d) मैंग्नीशियम (s) + हाइड्रोक्लोरिक अम्ल(aq)   → मैग्नीशियम क्लोराइड(aq) +  हाइड्रोजन(g)
उत्तर:- (a) 2KBr(aq)  +  BaI₂(aq)  →  2KI(aq) +  BaBr₂(s) 
अभिक्रिया का प्रकार- द्विविस्थापन अभिक्रिया।
(b)   ZnCO₃(s) → ZnO(s)  +  CO₂(g)
अभिक्रिया का प्रकार- वियोजन अभिक्रिया।
(c) H₂(s)  +  Cl₂(g) →  2HCl(g)
अभिक्रिया का प्रकार- संयोजन अभिक्रिया।
(d)Mg(s) + 2HCl(aq) →  MgCl₂(aq)  + H₂(g)
अभिक्रिया का प्रकार- विस्थापन अभिक्रिया।


प्रश्न 9. ऊष्माक्षेपी एवं ऊष्माशोषी अभिक्रिया का क्या अर्थ है? उदाहरण दीजिए।
उत्तर:- ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया- जिन अभिक्रियाओं में उत्पाद के निमार्ण के साथ-साथ ऊष्मा भी उत्पन्न होती है उन्हें ऊष्माक्षेपी रासायनिक अभिक्रिया कहते हैं। उदाहरण- प्राकृतिक गैस का दहन।
  CH₄(g) + 2O₂(g)  →  CO₂(g) + 2H₂O(g) + ऊर्जा
ऊष्माशोषी अभिक्रिया:- जिन अभिक्रियाओं में ऊर्जा अवशोषित होती है उन्हें ऊष्माशोषी  अभिक्रिया कहते हैं।
उदाहरण- CaCO₃(s)     --ऊष्मा--→ CaO(s)  +  CO₂(g)


प्रश्न 10. श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्यों कहते हैं? वर्णन कीजिए।
उत्तर:-  क्योंकि श्वसन क्रिया में ऊर्जा उत्पन्न होती है, इसलिए इसे ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते हैं।
श्वसन में हम ऑक्सीजन ग्रहण करते हैं। इस ऑक्सीजन का उपयोग पाचन क्रिया में होता है जिससे खाद्य पदार्थ टूटकर ग्लूकोज बनाते हैं। ग्लूकोज ऑक्सीजन से मिलकर हमें ऊर्जा प्रदान करता है।यह ऊर्जा हमारे शरीर के लिए आवश्यक होती है।


प्रश्न 11. वियोजन अभिक्रिया को संयोजन अभिक्रिया के विपरीत क्यों कहा जाता है? इन अभिक्रियाओं के लिए समीकरण लिखिए।
उत्तर:- वियोजन अभिक्रिया में एक अभिकारक टूटकर अधिक उत्पादों का निर्माण करता है, जबकि इसके विपरीत संयोजन अभिक्रिया में अधिक अभिकारक मिलकर एक उत्पाद का निर्माण करते हैं।
वियोजन अभिक्रिया- 
 CaCO₃(s)   ----ऊष्मा→ CaO(s) + CO₂(g)
संयोजन अभिक्रिया:-  C(s) + O₂(g)  → CO₂(g)


प्रश्न12. उन वियोजन अभिक्रियाओं के एक-एक समीकरण लिखिए जिनमें ऊष्मा,प्रकाश एवं विद्युत के रूप में ऊर्जा प्रदान की जाती है।
उत्तर:-(i) ऊष्मा द्वारा वियोजन (ऊष्मीय वियोजन)- 
CaCO₃(s)  --ऊष्मा-→ CaO(s) +  CO₂(g)
(ii) प्रकाशीय वियोजन –
2AgCl(s)  --सूर्य का प्रकाश--→ 2Ag(s)  +  Cl₂(g)
(iii) वैद्युत वियोजन – 
2H₂O(l)    ----विद्युत धारा-→ 2H₂(g)  +  O₂(g)


प्रश्न 13. विस्थापन एवं द्विविस्थापन अभिक्रियाओं में क्या अंतर है? इन अभिक्रियाओं के समीकरण लिखिए।
उत्तर:- विस्थापन अभिक्रिया- एक अधिक अभिक्रियाशील तत्व कम अभिक्रियाशील तत्व को उसके यौगिक से विस्थापित (अलग) कर देता है।
समीकरण- Zn(s) + CuSO₄(aq)  →  ZnSO₄(aq) + Cu(s)
द्विविस्थापन अभिक्रिया – इस अभिक्रिया में अभिकारकों के बीच आयनों का आदान-प्रदान होता है। समीकरण-
Na₂SO₄(aq)  +  BaCl₂(aq)   →  BaSO₄(s) + 2NaCl(aq) 


प्रश्न 14. सिल्वर के शोधन में, सिल्वर नाइट्रेट के विलयन से सिल्वर प्राप्त करने के लिए कॉपर धातु द्वारा विस्थापन किया जाता है। इस प्रक्रिया के लिए अभिक्रिया लिखिए।
उत्तर:- अभिक्रिया – 
     2AgNO₃(aq)  +  Cu(s)   →  Cu(NO₃)₂(aq) + 2Ag(s)
प्रश्न 15. अवक्षेपण अभिक्रिया से आप क्या समझते हैं? उदाहरण देकर समझाइए।


उत्तर:- जिस अभिक्रिया से जल में अविलेय अवक्षेप (पदार्थ) का निर्माण होता है,उसे अवक्षेपण अभिक्रिया कहते हैं। उदाहरण – 
NaSO₄(aq) + BaCl₂(aq)  →  BaSO₄(s) + 2NaCl(aq)


प्रश्न 16. ऑक्सीजन के योग या ह्रास के आधार पर निम्न पदों की व्याख्या कीजिए। प्रत्येक के लिए दो उदाहरण दीजिए।
(a) उपचयन   (b) अपचयन
उत्तर:- (a) उपचयन – उपचयन अभिक्रिया में ऑक्सीजन का योग होता है। उदाहरण – 
(i)      C   +  O₂    --ताप-→  CO₂
(ii)   2Cu  +  O₂   ---तापमान-→ 2CuO
(b)अपचयन – अपचयन अभिक्रिया में ऑक्सीजन का ह्रास होता है। उदाहरण :- 
(i) CuO  + H₂    ---तापन-→   Cu + H₂O
(ii)  ZnO  +  C  ----तापन-→ Zn  +  CO₂


प्रश्न 17. एक भूरे रंग का चमकदार तत्व  'X' को वायु की उपस्थिति में गर्म करने पर वह काले रंग का हो जाता है।इस तत्व 'X' एवं उस काले रंग के यौगिक का नाम बताइए।
उत्तर:- भूरे रंग के तत्व 'X' का नाम कॉपर है तथा काले रंग का यौगिक कॉपर ऑक्साइड है।


प्रश्न 18. लोहे की वस्तुओं को हम पेंट क्यों करते हैं?
उत्तर:- लोहे की वस्तुओं को संक्षारण से बचाने के लिए हम पेंट करते हैं।


प्रश्न 19. तेल एवं वसायुक्त खाद्य पदार्थों को नाइट्रोजन से प्रभावित क्यों किया जाता है?वसायुक्त
उत्तर:- तेल एवं  खाद्य पदार्थों को विकृतगंधिता से बचाने के लिए नाइट्रोजन से प्रभावित किया जाता है।


प्रश्न 20. निम्न पदों का वर्णन कीजिए तथा प्रत्येक का एक-एक उदाहरण दीजिए।
(a) संक्षारण          (b) विकृतगंधिता
उत्तर:- (a) संक्षारण – जब कोई धातु अम्ल,जल, आर्द्रता आदि के संपर्क में आती है तो वह संक्षारित हो जाती है इस प्रक्रिया को संक्षारण कहते हैं।
उदाहरण:  - लोहे पर जंग लगना।
(b) विकृतगंधिता – उपचयित होने पर तैलीय एवं वसायुक्त खाद्य पदार्थ विकृतगंधी हो जाते है, जिससे उनके स्वाद तथा गंध बदल जाते हैं।
उदाहरण :- चिप्स का खुले में रखने से ख़राब होना।

Comments

Popular posts from this blog

About gbsss no2 Sagarpur new delhi/GBSSS no2 सागर पुर स्कूल के बारे मैं।